पुलिस लाइन नहीं बना पाने का मलाल : मनोज
जामताड़ा : गुरुवार को रेडक्रॉस सभागार में जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ¨सह के विदाई सम
जामताड़ा : गुरुवार को रेडक्रॉस सभागार में जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ¨सह के विदाई समारोह का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया। सदस्यों ने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक को बुके और माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा की जिले के लोगों का साथ उन्हें बहुत मिला। लोगों के सहयोग से ही कई बड़े केस का अनुसंधान संभव हुआ। यहां 10.08.2015 को एसपी के रूप में पदभार संभाले। पदभार संभालने के साथ ही उनके सामने दो बड़ी चुनौती थी। लंबे समय से जिला में क्रुड ऑयल की चोरी और साइबर अपराध। लंबे समय से जिला में क्रुड ऑयल का चोरी हो रही थी लेकिन पुलिस के पास किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं था। लेकिन वे पुलिस पदाधिकारियों के सहयोग से क्रुड ऑयल की चोरी रोकी और सामान सहित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं साइबर अपराध जिले में कैंसर की तरह फैल रहा था। स्कूली छात्र व नवयुवक इसकी चपेट में आ रहे थे। उस पर बहुत हद तक अंकुश लगाया गया। लेकिन दिल में एक बात का मलाल हमेशा रहेगा कि अपने पुलिस के जवानों के लिए कुछ नहीं कर पाया। पुलिस के जवानों के लिए पुलिस लाइन तक नहीं बना पाए। मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ¨मटू अग्रवाल, सचिव संजय आग्रवाल, राजेश भारती, सुशिल सरावगी, बेबी सरकार, मनोज कुमार ¨सह सहित अन्य मौजूद थे। मंच संचालन रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा ने किया।