जमीन विवाद को ले मारपीट
करमाटांड़ : थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें ती
By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 07:50 PM (IST)
करमाटांड़ : थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हुए। मामले को लेकर थाना में दोनों पक्षों ने मुकदमा किया है। घटना की जानकारी मिलने के साथ पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना में घायल हुए राजू मंडल एवं गोवर्धन मंडल के परिजन कमलेश मंडल ने थाना में अपने ही गांव के तुलसी मंडल, नागेश्वर मंडल, महेंद्र मंडल, सुरेंद्र मंडल, वीरेंद्र मंडल, महेश मंडल, प्रदुम मंडल पर मारपीट करने तथा दुकान से पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की पचिया देवी ने भी गोवर्धन मंडल, कमलेश मंडल एवं राजू मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें