ग्राम सभा में शामिल हुए मंत्री
करमाटांड : करमाटांड़ प्रखंड में संचालित योजना बनाओ अभियान के तहत स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री रणध
करमाटांड : करमाटांड़ प्रखंड में संचालित योजना बनाओ अभियान के तहत स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री रणधीर ¨सह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। ताराबहाल पंचायत के भुइयांपूरा व गादी कजरा, अलगचुवा पंचायत के ऊपर भीठरा के बाद मठटांड़ पंचायत के रखाबाद स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय के समीप ग्रामसभा को उन्होंने संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि ¨हदुस्तान के गांवों में बदलाव होने लगे तो देश को बदलने में देर नहीं लगेगी। झारखंड के पंचायतों में स्थानीय प्रशासन को सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के साथ लोक भागीदारी से राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में कार्य योजना बनाने के लिए सभी गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में शरीक होकर ग्रामस्तर पर विकास की योजनाएं बनाएं। हमारी योजना हमारा विकास की जिम्मेवारी सबों पर है। मौके पर मुखिया मिरूदी सोरेनकनीय अभियंता जितेंद्र टुडू, वकिल मुर्मू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।