शिक्षक पर दारोगा की पत्नी के अपहरण का आरोप
जामताड़ा: प्रशिक्षु दारोगा देवदास मरांडी ने बागडेहरी थाना में एक ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 05:05 PM (IST)
जामताड़ा: प्रशिक्षु दारोगा देवदास मरांडी ने बागडेहरी थाना में एक ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में मरांडी ने अपनी पत्नी के अपहरण का आरोप शिक्षक राम देव कुमार पर लगाया है।
सूचक ने आवेदन के माध्यम से थाना प्रभारी को बताया है कि वह दारोगा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हजारीबाग गया हुआ था। उसकी पत्नी मेरी मुर्मू दुमका पुलिस लाइन से मायके बागडेहरी आई हुई थी। आरोपी रामदेव कुमार दुमका से बोलेरो गाड़ी से बागडेहरी पहु़ंचकर पत्नी मेरी मुर्मू को शादी की नियत से अपहरण करके ले गया। आरोपी शिक्षक सूचक के सात बर्षीय बालक को दुमका में टयूशन पढ़ाता था। पुलिस ने पीड़िता को अदालत में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें