कैंपस-पारा शिक्षक पर लाठी चार्ज की ¨नदा
फोटो : 9 संवाद सहयोगी, नाला : विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पारा श
फोटो : 9
संवाद सहयोगी, नाला : विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पारा शिक्षक एवं साधन सेवी महासंघ नाला प्रखंड इकाई के तत्वावधान में ग्यारहवें दिन भी बेमियादी हड़ताल जारी रही। वहीं साधन सेवी एवं पारा शिक्षक संघ के सदस्यों ने रांची में धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से पारा टीचर एवं साधन सेवियों पर किए गए लाठी चार्ज की ¨नदा की गई। रोष व्यक्त करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शांतिमय मान्ना ने कहा कि पुलिस के लाठीचार्य से संघ नहीं डरने वाला है। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में जीवन भी दें देंगे पर पीछे नहीं हटेंगे। संघ के सभी सदस्यों को एकजुट होकर आंदोलन में डटे रहने की अपील की। उन्होंने सबों से अपील की कि रांची पहुंचे और राज्य स्तरीय आंदोलन को सफल बनाएं। मौके पर दयामय मंडल, दयामय लायक, पूर्ण बाउरी, कालाचांद बाउरी, रासबिहारी झा, परिमल मंडल, समर माजि, तरुण गण, जानकी राय आदि उपस्थित थे।