पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
संवाद सूत्र, मिहिजाम : कानगोई रेलपार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एवर ग्रीन कोक फैक्ट्री के पीछे घने जं
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 07:38 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 07:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, मिहिजाम : कानगोई रेलपार औद्योगिक क्षेत्र स्थित एवर ग्रीन कोक फैक्ट्री के पीछे घने जंगल से पुलिस ने गुरुवार शाम एक शव बरामद किया। शव पलास के पेड़ से लटकता हुआ मिला था।
जानकारी के मुताबिक शव से बदबू आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि चार-पांच दिन पुराना शव है। पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद एक मवेशी पालक ने शव को देखा। उसने पार्षद सुमित्रा राय को सूचना दी।
शव की पहचान कानगोई निवासी 35 वर्षीय राजू ¨सह के रूप में की गई है। पुलिस को आशंका है कि राजू की हत्या कर शव वहां लटका दिया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ¨सह ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। घर वालों से पूछताछ करने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें