संगठन की मजबूती पर बल
फोटो नं. 5 संवाद सहयोगी, फतेहपुर : उच्च विद्यालय फतेहपुर में झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की ब
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 06:31 PM (IST)
फोटो नं. 5
संवाद सहयोगी, फतेहपुर : उच्च विद्यालय फतेहपुर में झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष ननी गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष नीलांबर मंडल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि संगठन के बिना कोई भी लड़ाई सफलतापूर्वक नहीं लड़ी जा सकती। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर भी विचार किया गया।
बाद में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीइइओ से मिल कर पारा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। समय पर मानदेय भुगतान की मांग की गई। बीइइओ ने जल्द ही मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया। मौके पर देवाशीष दास, गणेश चार, विनय सोरेन आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें