हर प्रखंड में लगेगा 10 पौधे
करमाटांड़: करमाटांड़ पंचायत में बुधवार को जामताड़ा वन विभाग के द्वारा पौधरोपण किया गया। मुखिया वकील मर
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 06:57 PM (IST)
करमाटांड़: करमाटांड़ पंचायत में बुधवार को जामताड़ा वन विभाग के द्वारा पौधरोपण किया गया। मुखिया वकील मरांडी की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कुल दस पौधे लगाए गए। मौके पर विष्णु कुमार बोल, मुकेश मंडल, फिरोज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे। वन विभाग के विष्णु कुमार बोल ने कहा कि वन विभाग पर्यावरण संतुलन को लेकर प्रत्येक पंचायत में दस पौधा लगा रहा है। करमाटांड़ प्रखंड के सभी पंचायत में पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें