Move to Jagran APP

शहीदों का सपना पूरा करने का संकल्प

फोटो न. 11, 12 तिरंगा यात्रा के जरिये भाजपा ने जगाई राष्ट्रीयता की अलख जागरण संवाददाता,जा

By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 06:44 PM (IST)
शहीदों का सपना पूरा करने का संकल्प

फोटो न. 11, 12

prime article banner

तिरंगा यात्रा के जरिये भाजपा ने जगाई राष्ट्रीयता की अलख

जागरण संवाददाता,जामताड़ा : मंगलवार को जिले की सड़कों पर कभी भारत मां के जयकारे गूंज रहे थे तो कभी वंदे मातरम। शहीदों के सम्मान में आयोजित इस यात्रा में हाथ में तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं की टोली राष्ट्रीयता की अलख जगा रही थी। मौका था भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा का।

मंगलवार को जिला अध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाला प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। यहां से बाइक रैली के शक्ल में कार्यकर्ताओं की टोली मिहिजाम पहुंची और शहीद कमांडेट प्रमोद कुमार, शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार तथा शहीद जवान परशुराम यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पश्चात जामताड़ा में इंदिरा चौक से रैली के शक्ल में गांधी मैदान पहुंचे। जिला अध्यक्ष सुकुमुनि हेम्ब्रम, तरूण कुमार गुप्ता, प्रो. मुरारी भूषण ¨सह, बालमुकुंद रविदास, राजा नित्यगोपाल ¨सह, लालटू सर्खेल आदि कार्यकर्ताओं ने देश पर जान कुर्बान करने वाले शहीदों का सपना पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर हमारा है और उसे लेकर ही दम लेंगे। बहुत रक्त बहा चुका है, अब उस रक्त का मूल्य चुकाने का समय आ गया है।

यहां कार्यक्रम का संचालन पार्टी नेता सोमनाथ ¨सह ने की। शहीदों के प्रति सम्मान अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं का जत्था शहीद रथ के साथ जामताड़ा कॉलेज पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सम्मान में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

मौके पर कमलेश मंडल, सोनू ¨सह, पप्पू मंडल, संजय परशुरामका, सुभाष साव, नीना शर्मा, बालेश्वर मंडल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK