Move to Jagran APP

जामताड़ा में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत

कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड की बाबूपुर पंचायत के हल्दीडीह गांव में रविवार दोपहर बाद डोभा में

By Edited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 01:01 AM (IST)
जामताड़ा में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत

कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड की बाबूपुर पंचायत के हल्दीडीह गांव में रविवार दोपहर बाद डोभा में डूबने से छह वर्षीय बच्ची रेशमी की मौत हो गयी जबकि पांच वर्षीय नेहा मुर्मू को बचा लिया गया। घर के पीछे बना डोभा पुत्री के लिए मौत का कुआं बन गया। रेशमा बलदेव हेंब्रम की पुत्री थी। नेहा प्रेमलाल मुर्मू की पुत्री है। इस घटना से हेंब्रम दंपती नि:संतान हो गया है। डोभा में सुरक्षा घेरा भी नहीं था।

loksabha election banner

बताया गया कि बलदेव के घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गये थे। उसी समय दो बच्ची खेलते-खेलते डोभा की ओर चली गई और वहां पैर धोने लगी। इसी क्रम में फिसल कर दोनों डोभा में डूब गयी। इस बीच स्नान करने जा रही बलदेव के पड़ोसी प्रेमलाल की पत्नी मंगली टुडू व एक महिला मुकू मरांडी नेहा को डूबने से बचा लिया। उसी बच्ची ने बताया कि रेशमी डूब गई है। दोनों महिलाओं के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े। पानी में खोजबीन की गयी, जब तक उस बच्ची को निकाला गया तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। जानकारी मिलने पर बाबूपुर पंचायत की मुखिया फुलमनी पुजहर के पति ने कुंडहित बीडीओ अर¨वद कुमार ओझा को फोन से जानकारी दी। हेंब्रम के घर में संत्वाना देने को लोगों का ताता लगा हुआ है।

प्रभारी कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा ने बताया हल्दीडीह गांव के प्रेमलाल मुर्मू ने अपने घर के पीछे भूमि संरक्षण विभाग से डोभा का निर्माण कराया था। डोभा किनारे बांस व लाल झंडी लगायी गयी थी लेकिन किसी ने उसे हटा थी थी।

क्या कहते हैं बीडीओ : बीडीओ अर¨वद कुमार ओझा ने बताया हल्दीडीह गांव मे बलदेब हेंब्ररम की छह वर्षीय बच्ची की मौत डोभा मे डूबने से हो गई। उसकी जांच की गयी है। प्रावधान के अनुसार मृतक बच्ची के परिवार को सरकारी लाभ दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.