कानून के प्रति जागरूक करेगा वाहन
जामताड़ा : ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्
जामताड़ा : ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोरंजन कवि ने हरी झंडी दिखाकर जस्टिस आन व्हील को रवाना किया। उन्होंने बताया कि वाहन के जरिए लोगों को कानून व समस्या समाधान के लिए सरल तरीके से जानकारी दी जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभाष वर्मा ने बताया कि मोबाइल लोक अदालत वाहन पूरे एक महीने तक जिले के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कानून की जानकारी देगी। जिसमें जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र में छह स्थान सुपायडीह, चेंगाईडीह, केवटजाली, बेना, बोदमा व मोहड़ा में लोगों को कानून की जानकारी देगी। वही नारायणपुर में प्रखंड कार्यालय, पबिया व शहरपुर में,फतेहपुर प्रखंड में मुर्गाबनी और चापुड़िया में, नाला प्रखंड में ¨बदापाथर,गेड़िया और खैरा में,करमटांड प्रखंड के काशीटांड और करमाटांड़ बाजार में, कुंडहित में प्रखंड मुख्यालय में लोगों को कानून की जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए चार टीम बनाई गई है जो विभिन्न स्थल पर जाकर लोगों की समस्या को सुनेंगे और उन्हें समाधान के लिए उचित सलाह देगे। इस मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाघीश सुरेश चंद्र जायसवाल,एडीजे वन विजय कुमार,एडीजे टू सिद्धार्थ मंडल,एसडीजेएम मनोरंजन कुमार,कोर्ट मैनेजर शुभेन्दु मोहंती सहित अन्य लोग मौजूद थे।