Move to Jagran APP

पोषाहार वितरण में गड़बड़ी पर उबाल

फतेहपुर: प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र के अनियमित संचालन एवं पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलत

By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 11:25 PM (IST)
पोषाहार वितरण में गड़बड़ी पर उबाल

फतेहपुर: प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र के अनियमित संचालन एवं पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलती रहती है। गुरुवार को कालीपाथर आंगनबाड़ी केन्द्र में महिलाओं ने सेविका के विरोध में जमकर बबाल काटा। आरोप है कि सेविका मनमानी ढंग से केन्द्र का संचालन करती है। समय पर केन्द्र का न खुलना आम बात है।

loksabha election banner

पोषाहार का भी समुचित वितरण नहीं किया जाता है। ग्रामीण नमिता देवी ने बताया कि उसके पति ने फतेहपुर में आयोजित जनता दरबार में पोषाहार वितरण में अनियमितता समेत अन्य शिकायत सेविका के विरोध में किया था। इसके बाद एक दिन जब वह अकेली थी। सेविका उसके घर आई और आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर एक बार में ही तीन माह का पोषाहार देकर हस्ताक्षर कराया। ममता देवी,कविता मिर्धा,मुनिया देवी,¨चता देवी,कविता देवी,चुमकी दासी,फुलकुमारी देवी समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि पोषाहार वितरण में मनमानी की जा रही है। कभी-कभी तो एक दिन पोषाहार वितरण कर बंद कर दिया जाता है। दो साल के बच्चे का भी तीन वर्ष का बता कर सामग्री देने से इन्कार कर दिया जाता है। वार्ड सदस्य विकास कुमार ने भी सेविका की मनमानी पूर्ण रवैये पर असंतोष व्यक्त किया उपस्थिति पंजी में कई त्रुटि पाई गई। पंजी नामांकन सूची में हेरफेरी की गई थी। मार्च माह में 58 बच्चों का नाम रजिस्टर में पाया गया।

क्या कहती हैं सेविका: सेविका ¨बदु कुमारी ने कहा कि सारे आरोप निराधार है। नियमित रूप से पोषाहार का वितरण किया जाता है। जो इस माह नहीं आता है उसे एक साथ दो माह का पोषाहार दिया जाता है।

क्या कहते है पदाधिकारी: प्रभारी सीडीपीओ शांति मुर्मू ने कहा कि इसकी जांच की जायेगी एवं जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर सेविका के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.