हक के लिए दिव्यांग करेंगे आंदोलन
कुंडहित, जामताड़ा : जिले के दिव्यांग प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार हो रहे है। यही कारण है कि प्रधानमंत्र
कुंडहित, जामताड़ा : जिले के दिव्यांग प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार हो रहे है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुक सूची में एक भी दिव्यांग का नाम नहीं है। उक्त बातें दिव्यांग समिति के शक्ति पद माजि ने कही। कहा कि सरकारी नियमानुसार तमाम योजनाओं में दिव्यांगों को तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। लेकिन जिले में इस नियम का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वर्तमान उपायुक्त से मिलकर उन्हे लिखित रूप से वस्तुस्थिति की जानकारी दी है वाबजूद दिव्यांगों की स्थिति जस के तस बनी हुई है। माजि ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार दिव्यांग आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं। कहा कि शीघ्र समिति द्वारा क्षेत्र के दिव्यांगों को एकजुट कर अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर आंदोलन करने के निर्णय को धरातल पर लाया जाएगा। मौके पर दिव्यांग समिति के कांचन बनर्जी, मितन कुमार माजि, कन्हाई मंडल आदि उपस्थित थे।