गबन के आरोपी लैंप्स अध्यक्ष गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, कुंडहित : सरकारी राशि गबन के आरोप में शुक्रवार को कुंडहित पुलिस ने फतेहपुर लैंप्स के अ
संवाद सहयोगी, कुंडहित : सरकारी राशि गबन के आरोप में शुक्रवार को कुंडहित पुलिस ने फतेहपुर लैंप्स के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय कोल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कुंडहित थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उमानाथ कोल को फतेहपुर प्रखंड के मुरीडीह गांव स्थित उनके घर से शुक्रवार की दोपहर में गिरफतार किया। विदित हो कि बतौर फतेहपुर लैंप्स अध्यक्ष उमानाथ कोल के विरूद्ध कुंडहित को-ऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा 3 लाख 23 हजार की सरकारी राशि गबन के आरोप में कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से पुलिस उमानाथ कोल की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किए गए उमानाथ कोल अखिल भारतीय कोल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के साथ झारखंड आंदोलनकारी संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। गिरफतार किए गए उमानाथ कोल को पुलिस द्वारा जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।