वाहन पलटने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी
संवाद सहयोगी, फतेहपुर : फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर थाना से कुछ दूरी पर एक मैजिक वाहन संख्या जेएच
संवाद सहयोगी, फतेहपुर : फतेहपुर-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर थाना से कुछ दूरी पर एक मैजिक वाहन संख्या जेएच 21सी 9411 के पलटने से नौ सवारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमरंजन उरांव एसआई श्रवण कुमार सोगत ¨सह घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जबकि गंभीर रूप से घायल बुजई हेम्ब्रम एवं जुमली मुर्मू को एंबुलेंस से जामताड़ा भेजा गया। इसके अलावा महादेव हेम्ब्रम, जागेश्वर हेम्ब्रम, गुमस्ता हेम्ब्रम, चुड़की टुडू, ओवीलाल हेम्ब्रम, नीलमुनि मुर्मू एवं चालक परेश कुमार यादव को हल्की चोटें लगी है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। ये लोग पबिया के लोकनिया ग्राम से बानरनाचा पंचायत के डंगालपाड़ा में एक तिलक करने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ही दुर्घटना हो गई। वाहन को जब्त कर पुलिस जांच कर रही है।