छेड़खानी में तीन ने किया समर्पण
जामताड़ा : छेड़खानी के मामले में मंगलवार को विशाल महतो, कुणाल महतो व फुचू महतो ने सीजेएम की अदालत में
By Edited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 01:03 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 01:03 AM (IST)
जामताड़ा : छेड़खानी के मामले में मंगलवार को विशाल महतो, कुणाल महतो व फुचू महतो ने सीजेएम की अदालत में समर्पण किया। जिसे अदालत ने चौदह दिनों के लिए जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 28 जनवरी 2016 को जामताड़ा थान क्षेत्र के घांघड़ा गांव में एक स्कूली छात्रा के साथ आरोपियों ने छेड़खानी किया था। पीड़िता द्वारा मामले की जानकारी पिता रघुवीर महतो को दिए जाने के बाद पिता ने जामताड़ा थाना में उक्त आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें