Move to Jagran APP

रसायनिक खाद से बेहतर वर्मी कमपोस्ट

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : स्वयंसेवी संस्था ब्रह्माऋषि के तत्वावधान में रविवार को पाबिया हाईस्कूल परिसर

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM (IST)
रसायनिक खाद से बेहतर वर्मी कमपोस्ट

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : स्वयंसेवी संस्था ब्रह्माऋषि के तत्वावधान में रविवार को पाबिया हाईस्कूल परिसर में दो दिवसीय वर्मी कमपोस्ट जैविक खाद निर्माण व प्रयोग करने संबंधित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार व अवकाश प्राप्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी भोलानाथ राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं प्रशिक्षण का संचालन संस्था के सचिव अंगद ¨सह ने किया। प्रशिक्षण में स्थानीय क्षेत्र के चार स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक भोलानाथ राय ने उपस्थित महिला सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में रसायनिक खाद से बेहतर वर्मी कमपोस्ट खाद है। वर्मी कमपोस्ट जैविक खाद को घर पर सरलता पूर्वक कम खर्च में तैयार किया जा सकता है। रसायनिक खाद प्रयोग करने से कई वर्ष बाद भूमि बंजर हो जाती है। वहीं वर्मी कमपोस्ट जैविक खाद के प्रयोग से उपज में कई गुणा बढ़ोतरी होती है। किसानों को वर्मी कमपोस्ट खाद तैयार करने के लिए सरकारी स्तर पर विभिन्न प्रकार की सहायता भी उपलब्ध करायी जाती है। कृषि वैज्ञानिक संजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का खाद बनाने के प्रयोग में लाएं, इससे आपको फायदा होगा। प्रशिक्षण में पाबिया प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार, सरस्वती देवी, कुंती देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.