Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत बनाना जरूरी

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : सदर प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में रविवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सह

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:29 AM (IST)
संगठन को मजबूत बनाना जरूरी

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : सदर प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में रविवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के वायलेट टुडू ने की। बैठक में सर्वप्रथम आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात संगठन की गतिविधियों की समीक्षा प्रखंड वार की गयी। बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी कर्मियों को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री अर्जुन ¨सह ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में सभी कर्मियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। संगठन मजबूत व सशक्त रहेगा तभी अपने अधिकार को पाने में सक्षम होगा। इतना ही नहीं संगठन की मजबूती से ही कर्मियों पर हो रहे शोषण पर विराम लगेगा। कुछ स्वार्थी लोग सेविका सहायिका को दिगभ्रमित कर अपनी रोटी सेकने का काम कर रहे हैं। वैसे लोगों से आंगनबाड़ी कर्मियों को सावधान रहने की हिदायत दी गयी। इसी क्रम में महासंघ के संयुक्त सचिव बैजू झा एवं अर¨वद प्रसाद ने आंगनबाड़ी कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान शासन व्यवस्थाकें बगैर आंदोलन को किसी भी कर्मी को कुछ नहीं मिलता है। अपने पद के हिसाब से सभी प्रकार की सरकारी सुविधा पाने के लिए समय समय पर आंदोलन करना पड़ेगा। बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में एक जिलास्तरीय समिति गठन किया जाएगा। वर्तमान में संगठन विस्तार व संचालन को ले विभन्न प्रखंड में कई आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन कर जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में महासंघ के पदाधिकारी के अलावा अमिता महतो, सौफिया बीबी, मुन्नी हांसदा, दभ्यंति देवी, ओमला बेसरा, बबीता टुडू, ब्यूटी गोराइ, सावित्री चटर्जी आदि सेविका सहायिका उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.