माह में 25 दिन मिले काम
संवाद सूत्र, ¨बदापाथर : आदिवासी किसान व मजदूर मोर्चा के अशोक कुमार भोक्ता ने रविवार को कहा कि वर्तमा
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:23 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:23 AM (IST)
संवाद सूत्र, ¨बदापाथर : आदिवासी किसान व मजदूर मोर्चा के अशोक कुमार भोक्ता ने रविवार को कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र के मजदूर मजदूरी के लिए दर-दर की खाक छान रहे हैं, काम नहीं मिलने की स्थिति में लोगों की हालात बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन, इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने सरकार से मजदूरों को महीने में 25 दिन काम दिए जाने की मांग की है। अगर, प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया जाता तो वे आगामी 15 सितंबर से ¨बदापाथर चौक पर बेमियादी धरना व अनशन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें