सरकार का काम खराब, नहीं मिले माकूल जवाब
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिस उम्मीद और विश्वास के साथ राज्य की जनता ने भाजपा सरकार को बहुमत देकर राज्
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिस उम्मीद और विश्वास के साथ राज्य की जनता ने भाजपा सरकार को बहुमत देकर राज्य में प्रतिनिधित्व का मौका दिया था उस आशा और विश्वास के साथ वर्तमान सरकार जनता से छल कर रही है। लोक लुभावन वादे हो रहे हैं और काम फाइलों से बाहर नहीं निकल रहा है। विधानसभा सत्र समाप्त करने के बाद वापस लौटे स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस सत्र में मेरे ओर से पूछे गए कई सवालों पर सरकार माकूल जवाब तक नहीं दे पायी। ऐसे में राज्य का कितना विकास होगा यह ¨चता का विषय है। वर्तमान सरकार पूरे राज्य की जनता को ठगने का काम कर रही है। टीआरपी बढ़ाने में जुटे राज्य के मुख्यमंत्री जनहित को नजरअंदाज कर चल रहे हैं। एक ओर राजस्व बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ सभी विभागों के फंड घटा दिए गए हैं। बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगर विकास, पेंशन, इंदिरा आवास आदि में भारी कटौती की गयी है। भाजपा समर्थित केंद्र व राज्य सरकार का एक समान कार्यकलाप है। राज्य के प्रमुख शहर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग को स्मार्टसिटी बनाने का लक्ष्य था पर इन्होंने पूरे राज्य में सिर्फ रांची का ही इसके लिए चयन किया। सरकार में शामिल सभी नेता और मंत्री जनता के हित के प्रति लापरवाह हैं।