एकजुटता से ही मिलेगा अधिकार
संवाद सहयोगी,जामताड़ा : लंबित मांगों को ले शनिवार को झारखंड राज्य सरस्वती वाहिनी रसोइया-संयोजिका सभा
संवाद सहयोगी,जामताड़ा : लंबित मांगों को ले शनिवार को झारखंड राज्य सरस्वती वाहिनी रसोइया-संयोजिका सभा के तत्वावधान में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए अरूण मंडल ने कहा कि देश आजाद हुए 68 वर्ष बाद भी महिलाओं को गुलाम बनाकर काम कराया जा रहा है। विद्यालयों के रसोइया के रूप में कार्यरत महिलाओं को न्यूनतम मजदूरी से भी कम पारिश्रमिक दिया जा रहा है। संयोजिका मुफ्त में कार्य कर रही है। वही एमएलए व एमपी अपने सुख सुविधा के लिए कानून बनाने में कोई कोताही नहीं कर रहे हैं। लेकिन रसोइया का वेतन नहीं बढ़ता है और न ही कोई विशेष सुविधा दी जाती है। उन्होंने रसोइया-
संयोजिका को एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने की अपील की। कार्यक्रम में यशोदा पंडित, तृप्ती दास, बबीता मुर्मू, छविता भंडारी, नीनी हेम्ब्रम, रीना मजुमदार, गीता देवी, मालती देवी, सबोनी मरांडी आदि रसोइया व संयोजिका शामिल थी।