स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति सामान्य प्रक्रिया
जामताड़ा : सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी घन
जामताड़ा : सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी घनश्याम यादव को विदाई दी गयी। समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. बीके साहा ने की। यहां डॉ. साहा ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है जिससे सभी कर्मचारी व पदाधिकारी को गुजरना पड़ता है। नेत्र सर्जन डॉ. पीके शर्मा ने कहा कि यादव की कार्यशैली से कर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. डीके अखौरी, डॉ.मंजुला मुर्मू, डॉ.दिनेश कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, अशोक चंद्रा, पंकज तिवारी, अनिल कुमार, झूमा गोण, किरण सिंह, अणु कुमारी, अजय कुमार, मंटू दास, बबलू कुमार, सुरेश कुमार, प्रतिमा कुमारी आदि कर्मी उपस्थित थे।