राज्य का विकास प्राथमिकता : मंत्री
जामताड़ा : भाजपा की जिला इकाई ने सुभाष चौक स्थित एक होटल में सूबे के कृषि मंत्री रंधीर सिंह का स्वागत
जामताड़ा : भाजपा की जिला इकाई ने सुभाष चौक स्थित एक होटल में सूबे के कृषि मंत्री रंधीर सिंह का स्वागत किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने भाजपा के द्वितीय चरण के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ नए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराकर किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरुण गुप्ता ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस जिले को गर्व है कि दूसरी बार एक मजबूत कार्यकर्ता को सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। इनके मंत्री बनने से पार्टी और संगठन के साथ-साथ सरकार को मजबूती मिलेगी और जिले का चहुंमुखी विकास होगा। कार्यक्रम को नित्यगोपाल सिंह,
निमाई सेन, पवन वर्मा, रमेश पंडित, बेबी सरकार, सुरेश राय आदि ने भी संबोधित किया। कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस जिले के साथ-साथ झारखंड का विकास मेरी प्राथमिकता है। हम आपके बीच से आए हुए एक कार्यकर्ता हैं। रघुवर सरकार को मजबूती के लिए हमने भाजपा की सदस्यता ली। सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में इस जिले का समुचित विकास होगा। मंच का संचालन बालमुकुंद रविदास ने किया। मौके पर अजीत पासवान, अंगभूति झा, पोरेस चक्रवर्ती, मदन महतो, पप्पु मंडल, अजीत मंडल, नारायण मंडल, संजय पशुरामका आदि उपस्थित थे।
करमाटांड में भी अभिनंदन
करमाटाड : सारठ विधायक सह कृषि पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह का मंगलवार देर रात स्थानीय लोगों व समाजसेवियों ने भव्य नागरिक अभिनंदन किया। सुभाष चौक व गणपत चौक पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उन्होंने कहा कि करमाटाड से मेरा पुराना संबंध है। सारठ के लोगों ने जो 60 साल के इतिहास को तोड़ा है उस पर खरा उतरने को हर संभव प्रयास करूंगा। इस क्रम में लोगों ने मंत्री के समक्ष ट्रेन से लेकर रोजगार तक की मांग की। मंत्री ने मांगों को पूरा करने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन मितेश कुमार साह ने की। मौके पर किशोरी महंत जी, बलराम साह, जितेंद्र मंडल, पप्पू मंडल, राजेंद्र मंडल, राजेश साह, सुनील गुप्ता, श्यामचरण जायसवाल, पिंटू दत्ता आदि उपस्थित थे।