उपायुक्त ने आदर्श बूथ का लिया जायजा
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिले के विभिन्न आदर्श बूथ का
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिले के विभिन्न आदर्श बूथ का निरीक्षण किया। मौके पर विभिन्न बूथ को गोद लेने वाले निजी विद्यालय व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस क्रम में उपायुक्त ने जामताड़ा कॉलेज परिसर स्थित दोनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने दीवार पर मतदान संख्या समेत अन्य सूचनाएं लिखने का निर्देश दिया। वहीं, उक्त बूथ को गोद लेने वाले डीएवी के प्राचार्य जीएन खान को उपायुक्त ने बूथ पर आदर्श बूथ लिखने, बूथ पर बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्था करने। बुजुर्ग लोगों को चाय व पानी पिलाने आदि की व्यवस्था करने को कहा। मौके पर विद्यालय प्राचार्य ने सहमति जताते हुए सब व्यवस्था निर्धारित समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने बूथ में प्रवेश व बाहर निकलने के लिए बोर्ड लगाने की बात कहीं। अन्य पदाधिकारियों ने जामताड़ा व मिहिजाम के क्षेत्र के आदर्श बूथ का निरीक्षण किया। उपायुक्त के साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण चौधरी, रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा, डीएन एकेडमी के निदेशक प्रदीप भैया, ब्रह्मऋषि संस्था सचिव अंगद सिंह आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय हो कि, जिले में कुल बूथ की संख्या 696 है। जिसमें से 108 को जिला प्रशासन ने आदर्श बूथ घोषित किया है। इन 108 आदर्श बूथ में से लगभग 50 को गैर सरकारी संस्था व विभिन्न निजी विद्यालयों ने गोद लिया है,जहां जिला प्रशासन के साथ ही उक्त संस्था भी मतदाताओं को सुविधा प्रदान करेगी।
संस मिहिजाम : उपायुक्त ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के भी विभिन्न आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले मिहिजाम नगर पंचायत में बनाए गए केंद्र का जायजा लिया। फिर चित्तरंजन स्टेशन रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बनाये गये दो आदर्श मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। मौके पर उपायुक्त ने यहा बनाये गये आदर्श मतदान केंद्रों में सुविधा दुरुस्त करने तथा चुनाव से पहले इस केंद्र का साज-सज्जा करने का निर्देश दिया। बदलाव फाउंडेशन के आशा राठौर ने बताया कि यहा चुनाव से पहले सभी प्रकार की व्यवस्था कर दी जाएगी।