कांग्रेस-झामुमो नहीं चाहती स्थायी सरकार
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जनता उदास है, व्यवसायिक वर्ग चिंतित है। उनका भविष्य क्या होगा। किसी को पत
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जनता उदास है, व्यवसायिक वर्ग चिंतित है। उनका भविष्य क्या होगा। किसी को पता नहीं, सब ओर अंधकार है। इस अंधकार से निकलने व प्रदेश को खुशहाल, समृद्ध बनाने व अधूरे सपने को पूरा करने के लिए भाजपा को जीत दिलाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस सरकार मिला कर चलाती हैं और लेकिन चुनाव अलग -अलग लड़ते है। इन पार्टियों की क्या नीति है, यह समझ के परे हैं। यह कभी नहीं चाहते कि सूबे में मजबूत व निश्चित सरकार बने। वह हमेशा खंडित जनादेश लाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा कठपुतली व निर्दलीय को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश को लूटना चाहती है। ये बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहीं। वह मंगलवार को नगर भवन परिसर में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
रवींद्र ने कहा कि झामुमो झारखंड निर्माण का श्रेय लेने में जुटी है। जबकि हर बार इन सांसदों ने झारखंड को बेचा है। कभी नरसिंहा राव की सरकार को, तो कभी पटना में लालू यादव के हाथों झारखंड को गिरवी रखा। कहा कि, राज्य गठन भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी ने किया था। जिस भावना के लिए राज्य का गठन हुआ था, उसे पूरा करना है।
राय ने स्थानीय प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल के पक्ष में मतदान करने की आम लोगों से अपील की। वहीं, वीरेंद्र मंडल ने ं विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहें अफवाहों पर आम लोगों को ध्यान नहीं देने की बात कहीं। मौके पर पार्टी के चुनाव प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, निरसा से भाजपा प्रत्याशी गणेश मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे।