प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : बिरला ओद्यौगिक व प्रौद्योगिकी संग्रहालय कोलकाता की ओर से प्रायोजित पूर्वी भ
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : बिरला ओद्यौगिक व प्रौद्योगिकी संग्रहालय कोलकाता की ओर से प्रायोजित पूर्वी भारत विज्ञान मेला के तहत बुधवार को जेबीसी पल्स टू विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग व साइंस फॉर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस जिला स्तरीय विज्ञान मेला में जिले के विभिन्न प्रखंड के 21 विद्यालय के 26 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रदर्श के साथ उपस्थित हुए। मेला का उद्घाटन साइंस फॉर सोसाइटी के अध्यक्ष हर प्रसाद खां व संयोजक रमानाथ भूई ने की। मेले का विषय टिकाऊ भारत के लिए विज्ञान व गणित तथा इसके आठ उपविषय निर्धारित था। इसी पर आधारित वाल वैज्ञानिकों ने मॉडल तैयार किया। निर्णायक मंडली ने मेले में लगाए गए प्रादर्श व माडल का मूल्यांकन किया। इसके बाद पूर्वी भारत विज्ञान मेले आयोजन संबंधित निर्देशानुसार मेले में शामिल करने को दो उत्कृष्ट प्रतिभागी का चयन किया गया।
निर्णायक मंडली ने डीएवी पब्लिक स्कूल के मेहुल ढोकानिया व जेबीसी प्लस टू विद्यालय के मधुसुदन मंडल का चयन किया गया। मेहुल ढोकानिया द्वारा शीर्षक सूचना एवं प्रौद्योगिकी उप विषय पर आधारित प्रादर्श व मधुसुदन मंडल द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन आधारित कचरा संग्रहन एवं निष्पादन पर आधारित था। इस क्रम में साइंस फार सोसाइटी के सचिव कंचन गोपाल मंडल ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान मेला में चयनित वाल वैज्ञानिक आगामी चार दिसंबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में प्रदर्श के साथ भाग लेंगे। मेला के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक एससी मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, दुर्गादास भंडारी, वीरेन्द्र नाथ गोरांय आदि साइंस फॉर सोसायटी के पदाधिकारी शामिल थे।