ओडिशा पुलिस का छापा, एक धराया
संवाद सूत्र, करमाटाड़ : साइबर क्राइम में अक्सर सुर्खियों में रहनेवाला करमाटाड में एक बार फिर ओडिशा पु
संवाद सूत्र, करमाटाड़ : साइबर क्राइम में अक्सर सुर्खियों में रहनेवाला करमाटाड में एक बार फिर ओडिशा पुलिस ने दस्तक दी। पुलिस ने सोमवार को साइबर क्राइम के आरोपियों की गिरफ्तारी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से कई गांव में छापेमारी की। इसी क्रम में काशीटाड ग्राम के सुकदेव मंडल को प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप उराव व थाना प्रभारी प्रेम रंजन उराव के नेतृत्व में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि ओडिशा कटक के विधायनीबायक थाना में इन पर एक लाख से अधिक की राशि बैंक खाता से उड़ाने का मामला दर्ज है। ओडिशा पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार पटनायक आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ उड़ीसा ले गए। डीएसपी ने कहा कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के हेठकरमाटाड, डुमरिया,झिलुवा,रामपुर,देवलवाड़ी, काशीटाड, कालाझरिया, सामुपोखर, कुरूवा,नावाडीह,चरघरा,मंझलाडीह, कोडराटाड,फोफनाद,सीताकाटा, सिन्दरजोरी,धरूवाडीह,¨रगोचिंगो,दुधानी, मटटाड,सीयाटांड आदि दर्जनों गाव में कई युवक इस कार्य में संलिप्त है। डीएसपी प्रदीप उरांव ने बताया कि अपराधी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाया जा रहा है। फिलहाल वे पुलिस से बच रहे हैं।