पदा. मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें : डीसी
जामताड़ा : जिले के सभी पदाधिकारी अपने मुख्यालय में रहेंगे। जिला या मुख्यालय के बाहर जाने वाले पदाधिका
जामताड़ा : जिले के सभी पदाधिकारी अपने मुख्यालय में रहेंगे। जिला या मुख्यालय के बाहर जाने वाले पदाधिकारी कारण बताकर अपने वरीय पदाधिकारी से अनुमति लेंगे। प्रखंड स्तर के पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी से एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उप विकास आयुक्त से अनुमति लेंगे।
ये बातें बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने सभागार में जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ सामान्य समीक्षा बैठक में कही। उपायुक्त ने इस क्रम में पेय जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की प्रगति व लक्ष्य की जानकारी ली। विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड में 753 शौचालय निर्माण का लक्ष्य है, जिले में 4,518 शौचालय बनना है। उपायुक्त ने प्रति प्रखंड पांच हजार शौचालय बनाने को कहा। जिले में तीस हजार शौचालय बनने हैं। संबंधित पदाधिकारी पहल करें व निर्माण कार्य में तेजी लाएं। कहा कि, प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद योजनाओं का स्वयं भौतिक सत्यापन करें। ताकि,कहीं किसी तरह ही कोई चूक हो तो उसे ठीक किया जा सके। प्रखंड विकास पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी को अपनी उपलब्धि दर्शाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में पारदर्शिता के साथ आम जनता से सरोकार की भी जरूरत है। जनप्रतिनिधि व आम लोगों से सीधे संवाद स्थापित करें। इससे पूर्व डीसी ने सभी पदाधिकारी व अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नागेंद्र चौधरी, उप विकास आयुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण, आइटीडीए निदेशक ºिस्टीना हांसदा, एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, डीटीओ विजय गुप्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी जावेद अनवर इदरीसी, डीडब्ल्यू अर्चना मेहता, डीपीआरओ प्रवीण चौधरी समेत सभी प्रखंड के बीडीओ आदि उपस्थित थे।