सेवाभाव से कार्य करें एएनएम : सीएस
जामताड़ा : सिविल सर्जन सभागार में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर एनआरएचएम के तहत अनुबंध पर नवचयनित 91
जामताड़ा : सिविल सर्जन सभागार में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर एनआरएचएम के तहत अनुबंध पर नवचयनित 91 एएनएम को सिविल सर्जन डॉ. बीके साहा ने नियुक्ति के साथ पदस्थापना पत्र दिया। जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 19 एएनएम, नाला 27 एएनएम, कुंडहित में 22 एएनएम,सदर अस्पताल जामताड़ा में छह को पदस्थापित किया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि जिस उद्देश्य से इस सेवा में शामिल हुई हो उसका ख्याल हमेशा रखना। इसमें सेवा भाव से कार्य करना ही प्राथमिकता है तथा कार्य के प्रति सक्रियता को बरकरार बनाएं रखे। सबों के समस्या समाधान के लिए विभाग तत्पर है। ऐसा सेवा लोगों को उपलब्ध कराएं ताकि स्वास्थ्य सेवा के प्रति विश्वास व आस्था बरकरार रहे। सभी नवचयनित एएनएम को संबंधित प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार,डॉ. एसके मिश्रा, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, अनिल कुमार,अरविंद प्रसाद, नवल किशोर सिंह आदि चिकित्सा पदाधिकारी व चिकित्सा कर्मी शामिल थे।