नव पदस्थापित बीडीओ ने की मनरेगा कार्यो की समीक्षा
संवाद सहयोगी, फतेहपुर : फतेहपुर में नए बीडीओ श्रीमान मराडी ने मंगलवार को योगदान किया। इसके पूर्व नाल
संवाद सहयोगी, फतेहपुर : फतेहपुर में नए बीडीओ श्रीमान मराडी ने मंगलवार को योगदान किया। इसके पूर्व नाला सीओ बंदना भारती के पास बीडीओ का अतिरिक्तप्रभार था। बीडीओ ने पत्रकारों से कहा कि विकास योजना में तेजी लाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, जविप्र एवं आगनबाड़ी केंद्रों में सुधार के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि बीडीओ बनने के पूर्व मैं एक शिक्षक था। विद्यालय व्यवस्था में सुधार के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके उपरात सभागार में मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक किया। बारी बारी से सभी पंचायत के रोजगार सेवक पंचायत सचिव एवं जेई से परिचय प्राप्त किया। मनरेगा कायरें की पंचायत बार समीक्षा की गई। मौके पर बीपीओ पवन कुमार, प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, मुखिया दिवाकर मराडी, आशुतोष मुर्मू, सेनापति मुर्मू, जियामणि हेम्ब्रम, कुसुम मुर्मू, जेई उतम कुमार शर्मा, पंचायत सचिव विरेन दे, कार्तिक रजक, दुलाल मंडल, अंजू देवी रोजगार सेवक राज किशोर झा, मेजानुल हक, विजय शकर शर्मा, ममता कुमारी, मोबीन अंसारी आदि उपस्थित थे।