बैनर फाड़ने की निंदा
By Edited By: Published: Sun, 28 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 Sep 2014 01:01 AM (IST)
जासं, जामताड़ा : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरूण गुप्ता द्वारा जिला वासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाओं के बैनर असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार दो दिन से फाड़े जाने को लेकर लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री की लोकप्रियता से घबराकर कुछ लोग ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसका शहर के बुद्धिजीवियों द्वारा भी निंदा की जा रही है। भाजपा के नगर मंत्री ंिबंदु साहा, रमेश पंडित, मनोज सिंह, अमित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी नेताओं का पोस्टर फाड़कर नेताओं की लोकप्रियता को कम नहीं किया जा सकता।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें