Move to Jagran APP

किसानों के हित में काम कर रहे मोदी

By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 01:05 AM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 01:05 AM (IST)
किसानों के हित में काम कर रहे मोदी

संसू, मिहिजाम : भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले स्थानीय भारत माता मंडप में रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल ने की। मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि धनबाद के भाजपा सासद पशुपतिनाथ सिंह एवं मुख्य अतिथि के तौर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनारायण सिंह उपस्थित थे। इसके पूर्व सासद पीएन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् गीत से की गई। पीएन सिंह ने कहा कि अबकी बार मोदी सरकार की तर्ज पर झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए सभी मोर्चा के सदस्यों को घर-घर जाकर प्रेरित करना है। ताकि आनेवाले समय में यहा भी केंद्र की तरह भाजपा की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग की ओर से विकलागों को ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न योजनाओं को सौ दिन के अंदर मोदी सरकार ने धरातल पर उतारने का काम किया है। किसानों के बीच सभी सुविधा मुहैया कराने के लिए भाजपा की सरकार प्रयत्‍‌नशील है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गाव-कस्बे में जाकर काम करना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एक गरीब का बेटा पीएम बना है। जो किसानों के हित में अच्छा काम कर रहा है। कहा कि वर्तमान में राज्य में बाप-बेटे की सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। केंद्र द्वारा जनहित को ध्यान में रखकर सभी कल्याणकारी योजनाओं को राज्य में भेजा जाता है, परन्तु हेमंत सरकार खाद-बीज किसानों को मुहैया न कराकर सिर्फ लूटने का काम कर रही है। इसके पूर्व अर्जुनमुंडा की सरकार ने लाभकारी योजनाओं को सरजमीन पर उतारा। मुंडा सरकार ने धानक्रय केंद्र खोला ताकि किसानों को असुविधा नहीं हो। पर आज वर्तमान राज्य सरकार किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया है। सरकार में बंदरबाट लगी हुई है। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश राय, बालमुकुंद रविदास, नगर महामंत्री पवन यादव, बेबी सरकार अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश पासवान, मुकेश यादव, नीना शर्मा, सूरज पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.