संप के सभी सीट पर भाजपा करेगी फतह
संस, कुंडहित : नाला विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को ताकत दिखाने की जरूरत है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी ताकत से संताल परगना के सभी विधानसभा सीट पर विजय हासिल कर एकल सरकार बनाएगी। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पशु पालन मंत्री कुसुम सिंह महदले ने रविवार को स्थानीय डाक बंगला मैदान में नाला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। महदले ने कहा कि संताल परगना में खनिज संपदा का अकूत भंडार होने के बाद भी लोगों को निर्बाध विद्युतापूर्ति नहीं हो रही है। लेकिन हमारे प्रदेश में कोयला नहीं रहते हुए भी लोगों को 24 घटा बिजली मिल रही है। यहा बाप बेटे एवं भाभी की सरकार चल रही है। यहा के कोयला बाप बेटे मिलकर लूट रहे हैं। इनको जनता की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें तो अपना तिजोरी भरने से मतलब है। लेकिन भाजपा का एक ही संकल्प है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सत्यानन्द झा को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। वहीं धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि इस बार झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाना ताकि विकास की गति आगे बढ़ सके। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनी तो गाव हो या शहर किसी को विकास के नाम पर शिकायत करने का मौका नही दिया जाएगा। नाला विधायक सत्यानन्द झा बाटुल ने कहा कि भाजपा शासन में नाला विधानसभा में जो विकास कार्य हुआ है। वह 14 साल के कार्यकाल में नहीं हो पाया है। इस विधानसभा में लोगो को हर तरह का सुविधा देने का कार्य किया जा रहा है। कृषिमंत्री रहकर विधवा सम्मान योजना, हाथी डूबा तालाब, पुल-पुलिया निर्माण आदि दर्जनों जनकल्याणकारी योजना समेत देवलेश्वर धाम, गड़शेमुला मंदिर एवं सिंह वाहिनी मंदिर को पर्यटल स्थल का दर्जा देने का कार्य किया गया। जबकि प्रवीण प्रभाकर, विथिका झा, बबीता झा आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पैतंड़ी, खिरोद सिंह, अनूप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह यादव, दीपक साधु, दुलाली बाउरी, गीता रानी लौह, बाबन नायक, प्रणव नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।