बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 3 को
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM (IST)
संस, जामताड़ा : शनिवार को स्थानीय पटौदिया धर्मशाला में जिला बसपा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से तीन सितंबर को प्रस्तावित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस क्रम में लोगों को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष माने बेसरा ने कहा कि जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। सम्मेलन में पार्टी राज्य प्रभारी वृजलाल, सांसद हृदयनारायण दत्त, प्रदेश अध्यक्ष डेटी दास मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अमित दास, सुखदेव राय, मंटू कोल ने भी बैठक में अपने विचार को रखा। मौके पर उमेश दास, सुंदरी दास, सुनील राउत, उषा देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, अंजली मुर्मू समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें