बिजली सकंट पर सड़क पर उतारा झाविमो
संवाद सहयोगी,
नाला : बिजली संकट के विरोध मे झाविमो नाला इकाई ने आमबगान के समीप नाला-दुमका मुख्य सड़क को घंटों के लिए जाम कर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन झाविमो नेता तापस भट्टाचार्य ने किया। कार्यकर्ताओं ने झाविमो जिंदाबाद, झारखंड के एक मात्र लाल बाबूलाल आदि नारा भी लगाया गया। कार्यकर्ता सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक मुख्य सड़क को जाम करे रहे। जिससे यात्री व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। झाविमो जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सोरेन व केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माधव चंद्र महतो ने कहा कि नाला विधान सभा क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली संकट झेल रहे हैं। संकट से उबारने के लिए न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन के द्वारा कोई पहल की गयी। कहा कि जबतक बिजली में सुधार नहीं होगा तब तक आदोलन जारी रहेगा। नाला बीडीओ ज्ञान शकर जायसवाल व कनीय अभियंता आरपी महतो के आश्वासन सड़क जाम हटा। बीडीओ पे सिविल एसडीओ अखिलेश सिन्हा व विभागीय कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर वार्ता के बाद कहा कि एक माह के अंदर सबस्टेशन में जले एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रासफार्मर को बदलने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति में सुधार हो जाएगा। जाम के बाद एक प्रतिनिधिमंडल समस्या से संबंधित छह सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। इसमें कास्ता,पहाड़पुर, शरबेदिया, मधुबन आदि गावों में जले हुए ट्रासफार्मर को बदलने,जर्जर की जगह अच्छी गुणवत्ता वाले नए तार लगाने आदि माग शामिल थीं। जाम स्थल पर झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, किशन मुर्मू, माधव साधु, काशीनाथ मंडल, चंद्र मोहन घोष, कालीचरण मोहली, जगबंधु भट्टाचार्य, गौतम महतो, प्रदीप मंडल,रतन डोकानिया, सुशांत महतो, वृंदावन बाउरी व राजेश दत्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।