चिल्ड्रेन पार्क का सुंदरीकरण शुरू
जामताड़ा : वार्ड संख्या आठ में स्थित विवेकानंद चिल्ड्रेन पार्क के जीर्णोद्धार एवं
सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को नपं अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने उपाध्यक्ष मालती देवी, मुख्य अतिथि राजा अजीत कुमार सिंह एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में किया। मौके पर मंडल ने कहा कि पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। झूले से लेकर डायनासोर तक होगा। रंग-बिरंगा वाटर फाल बनाया जाएगा। पार्क में लाइट की भी समुचित व्यवस्था होगी। कहा कि पाके शहर के हृदय स्थल स्थित है। इसी दृष्टिकोण से नपं इसका सुंदरीकरण कर रहा है। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, वार्ड पार्षद मधुसूदन चन्द्रा, कार्यकारी एजेंसी संसार ग्रीन टेक्नोलॉजी के राजीव सिंह, पशुपति देव, निलेश कुमार, अजय सिंह, मुन्ना गुटगुटिया, रंजू देवी आदि उपस्थित थे।