Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 01:26 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 01:26 AM (IST)
भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जासं, जामताड़ा : भाजपा किसान मोर्चा ने मानसून आने के बाद भी जिले के किसानों को आज तक सस्ते दरों पर खाद बीज उपलब्ध नहीं कराने के बाबत मंगलवार शाम में सुभाष चौक पर सरकार विरोधी नारे लगाया और सूबे के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पार्टी सदस्यों ने कहा कि जुलाई माह शेष होने को है, लेकिन अब तक जिले के सभी किसानों को बीज व खाद तक लैंप्स से वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में निजी बीज व खाद दुकानदार अपने मन चाहे दाम पर बीज व खाद की बिक्री कर रहा है। सरकार द्वार निर्धारित दर से दस से 30 फीसदी तक ज्यादा किसानों से वसूल रहा है। जरूरत होने के कारण किसान महंगे दामों में बीज व खाद खरीदने को विवश हैं। लेकिन इस काला बाजारी को रोकने को ले जिला प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। मोर्चा सदस्यों ने अविलंब जिला प्रशासन को इस दिशा में पहल करने की मांग की। मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूर्यदेव महतो, महादेव मुर्मू, सोमनाथ सिंह, मनोज सिंह, महावीर सरावगी, राज कुमार पंडित, सनोज महतो आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

करमाटाड : भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने एवं राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंगलवार को स्थानीय सुभाष चौक पर पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम सुभाष महतो की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के प्रभारी के

रूप में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज मंडल उपस्थित थे। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री पप्पू मंडल ने आगामी 25 जुलाई को स्थानीय समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित करने की जानकारी दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद मंडल ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस मौके पर किकंर पंडित, नारायण मंडल, प्रभु मंडल, भोला महतो, धंनजय मंडल, सुधीर महतो, अजीत मंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.