झामुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
करमाटाड : करमाटाड के राजकीय गुलाब राय गुटगुटिया हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 305 पर करीब साढ़े तीन बजे झामुमो व भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ लिया और उस पर झामुमो के पक्ष में बोगस वोट करने का अरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ लीली एलोना लकड़ा व थाना प्रभारी प्रेम रंजन उरांव दलबल के साथ बूथ पर पहुंच गए। पूर्व सासद सूरज मंडल भी बूथ पर पहुंच गए और गड़बड़ी करनेवालों पर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। स्थिति को भांपते हुए बोगस वोट करने का आरोपी युवक फरार हो गया। अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। कार्रवाई करने का आदेश दिया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर भाजपा नेता विनोद मंडल, अभाविप के मितेश साह, अजय यादव, अजीत मंडल, श्याम सुन्दर मंडल आदि उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक बूथ पर चादू मुखर्जी नामक व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही थी।