थ्रीडी के जरिए आज मोदी करेंगे संबोधित
By Edited By: Published: Wed, 16 Apr 2014 09:34 PM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 09:34 PM (IST)
जामताड़ा : स्थानीय गांधी मैदान में गुरुवार को शाम साढ़े छह बजे थ्रीडी सेटेलाइट के जरिए मोदी के संवाद प्रसारण की तैयारी जोरों पर है। इसे राज्य के 105 विधानसभा क्षेत्रों में प्रसारित किया जाएगा। मोदी गुजरात के गांधी नगर से संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश राय ने कहा कि इसके लिए मैदान में चालीस फीट लंबा-चौड़ा थ्रीडी स्क्रीन लगाया जा रहा है। इसके लिए गुजरात के इंजीनियर कार्य में जुटे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें