समझौते की कोशिश पर महिला ने पति के बारे में कही ये बात
पति से अलग रह रही महिला ने थाने में सुलह के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसका पति साइको है। उसके साथ नहीं निभ सकती।
जमशेदपुर, जेएनएन। महिला थाने में उस समय हंगामा हो गया, जब पति-पत्नी के विवाद में समझौते की कोशिश की गई। पति और पत्नी पक्ष आपस में उलझ गए। हंगामे के बीच वहां महिला (पत्नी) का वीडियो बना रही एक महिला नेत्री ने उसकी (पत्नी की) पिटाई तक कर दी।
मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र हरहरगुïट्टू में रहने वाले दंपती के विवाद का था। मामले में पत्नी स्नेहा कुमारी ने महिला थाने में शिकायत देते हुए कहा कि उसका पति मनोज कुमार साइको है और हमेशा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करता है। कमरे में बंद कर देता है। बिजली कनेक्शन कट कर देता है। कैंची से प्रहार करता है। अंगूठे को प्लस से दबा देता है। महिला के मुताबिक यह सब हरकत वह (पति) सास पार्वती देवी के उकसावे पर करता है।
एक वर्ष पहले निकाल दिया घर से
महिला के मुताबिक प्रताडऩा के बाद तीन जून 2018 को पति और सास ने उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह पिता के घर में रहने लगी। आठ माह बीत गया, लेकिन पति मिलने नहीं आए। जब इसकी शिकायत टाटा स्टील अरबन सर्विसेस में करते हुए मेंटनस की मांगी तो वहां पति ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि पति ने मरवा देने की चेतावनी भी दी।
युवक का आरोप, मानसिक रोगी से करा दी शादी
सोनारी नया लाइन निवासी गोविंद प्रसाद का आरोप है कि धोखे से उसकी शादी मानसिक रोगी महिला से करा दी गई, जिसकी जानकारी उसे बाद में हुई। वह न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि उसकी शादी 2017 में हुई थी। आरोप लगाया कि 13 फरवरी 2019 को उसके साथ मारपीट की गई। गोविंद ने मांग की कि मारपीट करने वाले अमर लाल साहू, पूर्णिमा साहू, गीता साहू, अशोक साहू, तुलसी, देवकरण समेत अज्ञात चार-पांच के खिलाफ कार्रवाई की जाए।