महिलाओं की चेतावनी, बेची शराब तो होंगे अंदर
धालभूमगढ़ : नुतनगढ़ पंचायत के चार गांव की 10 महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं की ओर से
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)
धालभूमगढ़ : नुतनगढ़ पंचायत के चार गांव की 10 महिला समूह की सैकड़ों महिलाओं की ओर से शराबबंदी के खिलाफ अभियान जारी है। महिलाओं ने शराब के अवैध कारोबारियों को चेतावनी दी है कि मंगलवार के बाद अगर शराब बेचते या खरीदते हुए पकड़े गए तो सीधे सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा। शनिवार को महिलाओं ने नुतनगढ़, सारंगाशोल, कानीमोहली एवं बुरूडीह गांव में यह अभियान चलाया। अभियान से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। बाहर से अवैध शराब लाकर गांव में बेची जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें