उत्कल दिवस समारोह एक को
मुसाबनी : उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में एक अप्रैल शनिवार को उत्कल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 02:47 AM (IST)
मुसाबनी : उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में एक अप्रैल शनिवार को उत्कल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन शिरकत करेंगे। 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा को अलग राज्य का दर्जा मिला था। इसी उपलक्ष्य में ओडिया समुदाय द्वारा उत्कल दिवस मनाया जाता है। उत्कल दिवस पर भुवनेश्वर के मानिनी कला परिषद् के कलाकार शैव्यालिनी त्रिपाठी और उनके टीम द्वारा ओड़िया भाषा संस्कृति आधारित नृत्य संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें