नदी में डूब रहे किशोर को बचाने की कोशिश में सेना के पूर्व जवान भी डूबे, दोनों की मौत
Mishap. खरकाई नदी में नहाने के दौरान डूब रहे किशोर को बचाने की कोशिश में सेना के पूर्व जवान की जान चली गई। किशोर भी डूब गया और उसकी मौत हो गई।
आरआइटी थाना इलाके के प्लैटिनम ग्रीन सिटी के सामने खरकाई नदी में होली खेलने के बाद कई किशोर नहाने गए थे। नहाने गया सहारा सिटी आदित्यपुर निवासी ऋषभ डूबने लगा। पानी में डूब रहे ऋषभ की बचाओ-बचाओ की गुहार सुनकर बगल में ही नहा रहे सेना के पूर्व जवान संजीव कुमार उसे बचाने बढ़े। हालांकि, उन्होंने खुद संतुलन खो दिया और डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। संजीव कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात थे। मृतक संजीव कुमार के दोस्तों ने बताया कि वह नदी में नहाने गए थे। इसी बीच एक किशोर पानी में डूब रहा था। जिसे संजीव बचाने गए, लेकिन खुद डूब गए। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर बस्ती में पहुंची तो मातम पसर गया।