Move to Jagran APP

यूनियन विवाद का सच जानेंगे श्रमायुक्त

जमशेदपुर : झारखंड के श्रमायुक्त अब टेल्को वर्कर्स यूनियन विवाद का सच जानेंगे, फिर अपना फैसला

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 02:47 AM (IST)
यूनियन विवाद का सच जानेंगे श्रमायुक्त
यूनियन विवाद का सच जानेंगे श्रमायुक्त

जमशेदपुर : झारखंड के श्रमायुक्त अब टेल्को वर्कर्स यूनियन विवाद का सच जानेंगे, फिर अपना फैसला देंगे। मामले में बहुत जल्द निर्णय होने वाला है।

loksabha election banner

श्रमायुक्त की देखरेख में डीएलसी के भेजे रिपोर्ट का अध्ययन किया गया है। बुधवार को संयुक्त श्रमायुक्त ने भी रिपोर्ट का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई के लिए इसे श्रमायुक्त के पास भेज दिया है। अब श्रमायुक्त रिपोर्ट के आधार पर अपना फै सला करेंगे। श्रम विभाग के मुताबिक तीन कर्मचारी रिपोर्ट के अध्ययन से लेकर उसकी अलग- अलग फाइल बनाने में लगे हुए हैं।

उधर, टेल्को यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार व वर्किंग प्रेसीडेंट गुरमीत सिंह तोते खेमे के लोग रांची का दौरा कर रहे हैं। दो दिन बाद यूनियन अध्यक्ष-महामंत्री बुधवार को रांची से लौटे हैं। यूनियन के नेता रांची श्रम विभागों में जाकर अपनी-अपनी स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। खबर है कि उप श्रमायुक्त के रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद निर्णय से पूर्व श्रमायुक्त यूनियन के दोनों पक्षों को एक और मौका दे सकते हैं। दोनों पक्षों को तलब कर उनकी बाते सुनने व उनके साक्ष्य को देखा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.