बीएड छात्रों ने शिक्षकों तीन घंटे रखा बंधक
संवाद सूत्र, गालूडीह : बीएड के छात्रों की छात्रवृति की राशि में की गई कटौती के विरोध में शनिवार को
संवाद सूत्र, गालूडीह : बीएड के छात्रों की छात्रवृति की राशि में की गई कटौती के विरोध में शनिवार को स्वामी विवेकानंद कालेज आफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। वे इतने उग्र थे कि कालेज को भी बंद करा दिया। कालेज के अन्दर बैठे शिक्षक को लगभग तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार छात्रवृति की कटौती नहीं, बल्कि एक तरह का शिक्षा के साथ धोखा कर रही है। विद्याíथयों ने बताया सत्र 2015 में प्रतिवर्ष छात्रवृति के रूप में सरकार 50 हजार रुपया देती थी। वर्तमान में इसके घटाकर महज 15 हजार रुपया कर दिया गया है। ऐसे में गरीब विद्यार्थियों के सामने संकट की स्थिति है। पूर्व में सरकार की ओर से 80 प्रतिशत छात्रवृति मिलने से कालेज का शुल्क देने में आसानी होती थी। अब कालेज प्रबंधन द्वारा की गई शुल्क वृद्धि की मार एसटी, एससी व ओबीसी छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। छात्रवृत्ति की राशि में की गई कटौती वापस नहीं ली गई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। छात्रों ने बताया कि कई छात्र ऋण लेकर पढ़ाई कर रही है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से श्याम का¨लदी, विकास प्रामाणिक, संजीव हांसदा, वीणा पानी महतो, रेवती मुंडा, प्रियंका कुमारी, चांदनी मुर्मू, विनिता कुमारी, सालगे मार्डी, रविन्द्र नाथ मुर्मू, तारा रनी मुंडा सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।