Move to Jagran APP

एलडी-1 में कर्मचारी कम करने का प्रस्ताव होगा वापस

टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग की तर्ज पर अब एलडी-1 में भी कर्म

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 02:47 AM (IST)
एलडी-1 में कर्मचारी कम करने का प्रस्ताव होगा वापस
एलडी-1 में कर्मचारी कम करने का प्रस्ताव होगा वापस

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग की तर्ज पर अब एलडी-1 में भी कर्मचारी संख्या कम करने का प्रस्ताव वापस होगा। विभाग के कमेटी मेंबरों ने गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचकर इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध किया। अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट टुन्नू चौधरी और महामंत्री बीके डिंडा के साथ प्रस्ताव पर वार्ता भी की।

loksabha election banner

कमेटी मेंबरों ने कहा कि 2013 में तत्कालीन यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह के समय में एलडी-1 में री-ऑर्गनाइजेशन (आरओ) हुआ था। चौथे साल में दोबारा इस विभाग में री-ऑर्गनाइजेशन करना समझ से परे है। इस पर भी 50 फीसद कर्मचारी कम करने को प्रबंधन कह रहा है। इस पर एक भी कमेटी मेंबर बात करने को तैयार नहीं है। टॉप थ्री ने कमेटी मेंबरों के आक्रोश को भांपकर आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव पर प्रबंधन से कोई बात नहीं होगी। इसे वापस किया जाएगा। यूनियन पहुंचने वालों में जोगिंदर सिंह, डीकेएम राजू, जसपाल सिंह, जितेंद्र तिवारी, निरंजन प्रसाद, कुलवंत सिंह व लक्ष्मण सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।

317 कर्मचारी कम करने का प्रस्ताव

एलडी-1 (ऑपरेशन) में कुल 806 स्टैंडर्ड फोर्स है। वर्तमान में यहां 751 कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रबंधन ने 434 कर्मचारी रखने का प्रस्ताव दिया है। इस हिसाब से 317 कर्मचारी सरप्लस हो रहे हैं। एलडी-1 का प्रतिनिधित्व यूनियन उपाध्यक्ष भगवान सिंह और प्रभात लाल करते हैं।

-----------------

टाटा स्टील प्रबंधन ने क्रेन ऑपरेशन में 61 कर्मचारी रखने का प्रस्ताव दिया है। यहां स्टैंडर्ड फोर्स 181 है। इस तरह 120 कर्मचारी कम हो जाएंगे। ये हमें स्वीकार नहीं है। किसी भी कर्मचारी पर खतरा आने नहीं देंगे।

-जोगिंदर सिंह जोगी, कमेटी मेंबर, एलडी-1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.