टाटा स्टील में लगेगा अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता 11 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने के लिए
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता 11 मिलियन टन प्रतिवर्ष करने के लिए वर्ष 2021 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी को अतिरिक्त ऑक्सीजन गैस की जरूरत पड़ेगी। कंपनी में ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति लिंडे कंपनी करती है। इसके साथ टाटा स्टील ने पूर्व में दो समझौते किए हैं। इनकी तिथि अप्रैल 2018 व जून 2018 को खत्म हो रही है। इसको देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से एक टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स को प्लांट की क्षमता, पावर व प्लांट स्थापना के अन्य पहलुओं पर विचार कर 10 जनवरी 2017 तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। टास्क फोर्स का नेतृत्व जेपीएन सिंह करेंगे। वहीं, उत्तम सिंह, संजय सिंह, दामिनी उपाध्याय, ब्रजेश कुमार राय व प्रशांत कुमार को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। यह टास्क फोर्स वीपी शेयर्ड सर्विसेज सुरेश कुमार को रिपोर्ट करेगी।