गीता देवी बनी सोनारी झामुमो महिला मोर्चा अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महिला इकाई ने सोमवार को सोनारी ि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महिला इकाई ने सोमवार को सोनारी बिरसा बस्ती में महिला मोर्चा का गठन किया।
नई कमेटी में गीता देवी को अध्यक्ष बनाया गया तो सचिव रूपा धीवर को। कोषाध्यक्ष का पद सुमन वादती व सह सचिव बसंती धीवर को बनाया गया। उपाध्यक्ष बसंती उमंग को बनाया गया।
नई कमेटी के गठन के मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव स सुमन महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा की केंद्रीय महासचिव कमलजीत गिल, जिला अध्यक्ष बाल्ही मार्डी, नगर अध्यक्ष सबिता सिंह, नगर सचिव रजनी दास, आशा देवी, रीता शर्मा, संध्या देवी, गौतम महतो समेत भूनी धीवर, लता देवी, मालती देवी, गुरूवारी महतो, जय सरस्वती, दुर्गा उमगा, पीठ धीवर, बबीता धीवर, बुली धीवर, मालती धीवर, जयंत कर्मकार, अनिमा धीवर, पुरनी धीवर, अनिता धीवर आदि उपस्थित थे।