तार्किक पैतृक संसकारों से प्रभावित होता है दांपत्य जीवन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : श्रीराम महायज्ञ समिति के तत्वावधान में सूर्य मंदिर ईस्ट प्लांट बस्ती बम
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : श्रीराम महायज्ञ समिति के तत्वावधान में सूर्य मंदिर ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक कन्हैया दास महाराज ने शिव चरित्र व सती चरित्र का वर्णन किया। बताया कि स्त्रियों में पैतृक संस्कार तार्किक होने के कारण दांपत्य जीवन में कटुता आती है। इसलिए कन्याओं को यह प्रयास करना चाहिए कि विवाह के बाद वे ससुराल पक्ष की रीतियों का पालन करें। इससे उनका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रवचन में उन्होंने भगवान शिव और सती का उदाहरण देते हुए इस प्रसंग को विस्तार से समझाया। इसके पूर्व सुबह भव्य यज्ञ हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने आहुति दी। श्रीराम कथा के संयोजक कमल नारायण चौबे हैं और शैलेष सिंह, चंदन पांडेय, मिंटू मिश्रा, पुरुषोत्तम शमा आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।