क्रीड़ा भारती का खेल महोत्सव 29 से
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त से खेल महोत्सव क
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव शिकागो दिवस 11 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कई खेलों का आयेाजन स्कूल, कुछ क्लब या बस्ती स्तर पर आयोजित किया जायेगा। योग, कबड्डी, ताइक्वांडो, फुटबाल स्कूल स्तर पर आयोजित होंगे। क्लब या बस्ती स्तर तीरंदाजी बालीबाल, रस्साकशी, बॉक्सिंग क्रिकेट आदि खेले जायेंगे। बारीडीह रिक्रिएशन क्लब में 29 को योग, एनटीटीएफ में चार सितंबर को तीरंदाजी, श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में चार सितंबर को ताईक्वांडो, गुरजात संघ में 6 एवं सात सितंबर को कबड्डी, जुस्को साउथ पार्क में 8 व 9 सितंबर को फुटबाल, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 11 सितंबर को रस्साकशी, टेल्को में दो, तीन व चार सितंबर को वालीबाल, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 27, 28 अगस्त व चार सितंबर को क्रिकेट तथा 11 सितंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया है। इस बात की जानकारी क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री चंद्रशेखर ने दी है। इसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है।